खबर वर्ल्ड न्यूज-रतनपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण, शिकार और उत्खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। प्रबंध संचालक प्रेमकुमार के निर्देश पर प्रदेश के सभी परियोजना मंडलों में नियमित गश्त और निगरानी की जा रही है। इसका सकारात्मक असर वन सुरक्षा पर दिखाई दे रहा है।
कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर के परिक्षेत्र भैंसाझार अंतर्गत रतनपुर के जूनाशहर क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगली सूअर के मांस की अवैध बिक्री का मामला पकड़ा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल 17 मई को वार्ड क्रमांक 15, जूनाशहर निवासी सूरज मरावी के घर पर दबिश दी गई। तलाशी वारंट जारी होने के बाद वन विभाग, पुलिस बल, स्थानीय पार्षद, पंचगण एवं आसपास के लोगों की उपस्थिति में घर की तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान 14 किलोग्राम संदिग्ध मांस बरामद किया गया, जिसे वन विभाग ने मौके पर जब्त कर लिया।
इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। जब्त मांस के नमूनों को लैब परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया, जबकि शेष मांस को केंद्रीय रोपणी भैंसाझार में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई क्षेत्रीय महाप्रबंधक अभिषेक सिंह एवं मंडल प्रबंधक सत्यदेव शर्मा के मार्गदर्शन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में की गई। अभियान में वन विभाग के अधिकारियों, क्षेत्ररक्षकों और सुरक्षा कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रबंध संचालक प्रेमकुमार ने वन अपराध के खिलाफ तत्परता से कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी तरह सजग रहकर वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वन सुरक्षा और संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के योगदान का उल्लेख उनके गोपनीय प्रतिवेदन में भी किया जाएगा।
Trending
- ’छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर ‘अवलोकितेश्वर’ कांस्य प्रतिमा फिर सजेगी प्रदेश के संग्रहालय में’
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल के साथ बाइक भी जब्त
- वन विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: रतनपुर में 14 किलो जंगली सूअर का मांस जब्त, आरोपी के घर दबिश
- केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे; कलेक्टर ने किया सम्मानित, प्रभारी मंत्री ने दी बधाई
- अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का हमला, डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन से धक्का-मुक्की, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- अबूझमाड़ के सोमरू राम का सालों का इंतजार चंद घंटों में खत्म; ‘सुशासन तिहार’ बना वनांचल के विकास का नया अध्याय
- सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का भरोसा
- सूरज की रोशनी से रोशन हुआ बस्तर: ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ ने बदली बीजापुर के सोनसाय की जिंदगी


