खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ की मुंगेली पुलिस को ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसे भगा ले जाने वाले आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। यह पूरा मामला चिल्फी थाना क्षेत्र के चौकी डिंडौरी का है।
दरअसल, बीते 13 मई को पीड़िता के पिता ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चूंकि मामला नाबालिग बच्ची से जुड़ा था, इसलिए मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस टीम लगातार तकनीकी सहायता और मुखबिरों के जरिए लड़की और अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी रही। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने ग्राम लीलापुर में दबिश दी। पुलिस ने वहां से आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ सुनील के कब्जे से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 20 वर्षीय आरोपी दुर्गेश साहू को तत्काल हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट, पूर्व CM भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा हमला
- अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त
- छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा ‘पायलट-फॉलो’ वाहनों का काफिला, सादगी की पेश की अनूठी मिसाल
- छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई सुरक्षा व्यवस्था: गृह मंत्री अमित शाह ने AI-संचालित ‘डायल 112’ और फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, राज्य में एंट्री पर रोक
- मुंगेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अपहृत नाबालिग बरामद, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में डायल 112 के नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- ज्येष्ठ अधिकमास 2026: 17 मई से आध्यात्मिक साधना का महापर्व शुरू, जानें महत्व और व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर


