खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला मुख्यालय स्थित शनि मंदिर परिसर में शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मंदिर का 21वां स्थापना दिवस एवं शनि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन विशेष पूजा-अर्चना, हवन और अभिषेक के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। विद्वान पंडितों की उपस्थिति में शनिदेव की विशेष पूजा संपन्न कराई गई तथा भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे और महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ शनिदेव के दर्शन किए।
शाम को मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित भजन गायकों ने भगवान शनिदेव की महिमा का गुणगान किया। हारमोनियम और तबले की मधुर धुनों पर देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते रहे। आयोजन को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, सुचारु दर्शन और भीड़ नियंत्रण के भी विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Trending
- केंद्रीय गृहमंत्री से कांग्रेस प्रतिनिधि मंड़ल के मुलाकात हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
- सी-मार्ट एवं गारमेंट फैक्ट्री संचालन विवाद गहराया, भ्रष्टाचार व आर्थिक नुकसान के गंभीर आरोप
- जशपुर की ‘हरित क्रांति’: नाशपाती से महकी किसानों की तकदीर
- बस्तर के विकास को लगी ‘केंद्रीय’ गति: अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद, बोले– “यह खट्टी नहीं, मीठी है”
- गृह ग्राम बायंग में श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- पंचकर्म चिकित्सा की मदद से 5 साल पुराने माइग्रेन से मुक्त हुईं सीमा
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट, पूर्व CM भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा हमला
- अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त


