खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मस्तुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मस्तुरी शराब भट्ठी के पास स्थित नहर में आज सुबह एक अज्ञात लाश तैरती हुई पाई गई। नहर में शव मिलने की इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलते ही मस्तुरी थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला, जिसकी शिनाख्त मस्तुरी थाना क्षेत्र के ही ग्राम इटवा निवासी युवक के रूप में की गई है। परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उक्त युवक कल से रहस्यमय तरीके से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आज सुबह उसकी लाश नहर में बरामद हुई। फिलहाल, मस्तुरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मर्ग कायम कर इस पूरी घटना की हर एंगल से जांच में जुट गई है।
Trending
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण
- केंद्रीय गृहमंत्री से कांग्रेस प्रतिनिधि मंड़ल के मुलाकात हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
- सी-मार्ट एवं गारमेंट फैक्ट्री संचालन विवाद गहराया, भ्रष्टाचार व आर्थिक नुकसान के गंभीर आरोप
- जशपुर की ‘हरित क्रांति’: नाशपाती से महकी किसानों की तकदीर
- बस्तर के विकास को लगी ‘केंद्रीय’ गति: अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद, बोले– “यह खट्टी नहीं, मीठी है”
- गृह ग्राम बायंग में श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- पंचकर्म चिकित्सा की मदद से 5 साल पुराने माइग्रेन से मुक्त हुईं सीमा
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट, पूर्व CM भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा हमला


