Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस: आज से चार दिवसीय देशव्यापी आंदोलन का आगाज

    May 17, 2026

    मुख्यमंत्री साय का आज जशपुर और धमतरी दौरा

    May 17, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़…

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस: आज से चार दिवसीय देशव्यापी आंदोलन का आगाज
    • मुख्यमंत्री साय का आज जशपुर और धमतरी दौरा
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़…
    • गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता
    • हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री साय
    • CM विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी
    • जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई संवेदनशील और जिम्मेदार प्रशासनिक कार्यशैली : ईंधन बचत, समय प्रबंधन और सुशासन का समन्वित मॉडल बनी समीक्षा बैठक
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » गर्मियों में हाई बीपी से हैं परेशान, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर ने जानिए घरेलू और आसान उपाय
    बिज़नेस

    गर्मियों में हाई बीपी से हैं परेशान, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर ने जानिए घरेलू और आसान उपाय

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 16, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। देशभर में हाई ब्लड प्रेशर आज के समय की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है। चिंता की बात यह है कि अब कम उम्र के लोग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। आमतौर पर लोग ब्लड प्रेशर बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह से दवाइयां लेना शुरू कर देते हैं, जिससे बीपी मशीन में संख्या सामान्य दिखने लगती है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि केवल दवाओं से रक्तचाप नियंत्रित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसकी जड़ तक पहुंचकर खानपान और जीवनशैली में सुधार करना भी बेहद जरूरी है।
    गर्मी में क्यों बढ़ जाती है बीपी
    इसी विषय पर जब लोकल 18 की टीम ने अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में हाई BP के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसे नियंत्रित करने के लिए सबसे पहला कदम नमक का सेवन कम करना है।
    उन्होंने कहा कि भोजन में पकाते समय डाला गया नमक ही पर्याप्त होता है, इसलिए सलाद, दही या फलों पर ऊपर से अतिरिक्त नमक डालने की आदत तुरंत बंद कर देनी चाहिए। चाहें तो सामान्य नमक की जगह सीमित मात्रा में सेंधा नमक का उपयोग किया जा सकता है।
    पैकेट फूड से बनाएं दूरी
    इसके साथ ही चिप्स, पापड़, नमकीन और अन्य पैकेटबंद खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि इनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो रक्तचाप बढ़ाने का प्रमुख कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में खीरा, ककड़ी, छाछ और नारियल पानी को हाई BP के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। इसके अलावा जौ का सत्तू गर्मियों में विशेष रूप से फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर में तरल संतुलन बनाए रखने और अतिरिक्त नमक के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।
    गर्मी में बीपी मरीज क्या खाएं
    उन्होंने कहा कि फलों में अंगूर और सेब को हाई BP के मरीजों के लिए उपयोगी बताया गया है। उनका कहना है कि भोजन के बाद अंगूर और सेब का नियमित सेवन लाभकारी हो सकता है। वहीं, गोंद कतीरा और गुलकंद जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थ शरीर में मूत्र की मात्रा बढ़ाकर अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में सहायक माने जाते हैं।
    हल्दी-नीबू का पानी
    डॉ। मीनाक्षी शर्मा ने हल्दी के सेवन को भी लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य और रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा नींबू मिलाकर खाली पेट सेवन किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि हल्दी का अधिक सेवन पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है।
    घरेलू उपायों से करें हाई BP को कंट्रोल
    विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू उपाय हाई BP को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं, लेकिन इन्हें डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी नए उपाय को अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, सीमित नमक और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    गर्मियों में फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान, आज ही छोड़ दें ये गलतियां

    May 14, 2026

    शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण

    May 13, 2026

    बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत

    May 12, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,140

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,345

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,288

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,221
    Don't Miss
    रायपुर

    बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस: आज से चार दिवसीय देशव्यापी आंदोलन का आगाज

    By Khabar WorldMay 17, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्रियों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…

    मुख्यमंत्री साय का आज जशपुर और धमतरी दौरा

    May 17, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़…

    May 17, 2026

    गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता

    May 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस: आज से चार दिवसीय देशव्यापी आंदोलन का आगाज

    May 17, 2026

    मुख्यमंत्री साय का आज जशपुर और धमतरी दौरा

    May 17, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़…

    May 17, 2026

    गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता

    May 16, 2026

    हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री साय

    May 16, 2026

    CM विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी

    May 16, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.