खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। वह रात 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नवा रायपुर स्थित होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। 18 मई की सुबह 10:30 बजे शाह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में डायल-112 के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे वे जगदलपुर पहुंचेंगे और बस्तर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नेटनार में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ करने के साथ ही शाम को जगदलपुर में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। शाह का रात्रि विश्राम जगदलपुर में ही होगा।
19 मई को सुबह 11 बजे से जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। नक्सलवाद के खात्मे के बाद अमित शाह पहली बार बस्तर पहुंच रहे हैं। बैठक के बाद उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित है। इसके बाद गृह मंत्री शाह दोपहर करीब 3:40 बजे जगदलपुर से दिल्ली रवाना होंगे।
Trending
- नवग्रहों के राजा सूर्य देव की दिव्य कथा: सौरमंडल के स्वामी का प्रभाव, शक्ति और साधना का महापर्व
- IPL 2026: KKR ने रोका गुजरात का रथ, प्लेऑफ की रेस हुई बेहद रोमांचक; जानें सभी टीमों का पूरा समीकरण
- सावधान! फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 सब्जियां, स्वाद के साथ सेहत को भी लगेगा तगड़ा झटका
- मुख्यमंत्री साय ने सोनोका बैनर्जी के निधन पर जताया शोक
- रेलवे खेल कोटा भर्ती घोटाला: CBI का रायपुर और बिलासपुर DRM दफ्तरों पर बड़ा छापा; दो गिरफ्तार, लाखों का कैश बरामद
- रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का तांडव: कई जगह गिरे पेड़; आज शाम फिर बिगड़ेगा मौसम
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस: आज से चार दिवसीय देशव्यापी आंदोलन का आगाज
- मुख्यमंत्री साय का आज जशपुर और धमतरी दौरा


