खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्रियों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इस दौरान चार दिनों तक सड़कों में उतरकर कांग्रेसी भाजपा सरकार की नाकामियों की पोल खोलेंगे। पीसीसी ने चार दिवसीय आंदोलन की घोषणा के साथ सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में 17 मई से धरना प्रदर्शन शुरू होगा।
आंदोलन के दौरान कांग्रेसी मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और नाकामियों को उछालेंगे। वहीं प्रधानमंत्री की अदूरदर्शिता के चलते महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए घेराबंदी होगी। प्रदेश कांग्रेस ने दावे किए कि महंगाई की वजह से मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम नागरिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। पीसीसी के निर्देशों के तहत 17 मई से आंदोलन शुरू होगा। पहले दिन पेट्रोल-डीजल संकट और दाम बढ़ाए जाने के विरोध में पेट्रोल पम्पों के सामने धरना प्रदर्शन होगा। इस दौरान बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की जाएगी।
वहीं मांग को लेकर बैनर, स्लोगन एवं तख्ती लेकर प्रदर्शन के निर्देश दिए गए हैं। आंदोलन के दौरान पेट्रोल पम्पों में आम लोगों से भी संवाद किया जाएगा। इसी तरह 18 मई को खाद्य तेल एवं राशन सामाग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर किराना बाजारों में प्रदर्शन होगा। वहीं किराना व्यवसायियों के अलावा आम जनता से उनकी दिक्कतों और महंगाई पर बात की जाएगी। इधर 19 मई को पीएम द्वारा सोने की खरीदी नहीं करने की अपील पर सराफा कारोबार ठप करने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन होंगे। प्रदर्शन के दौरान सोने-चांदी के व्यापारियों, कारीगरों एवं कर्मचारियों के रोजी-रोटी पर संकट के विरोध में सराफा बाजारों में प्रदर्शन की योजना है। सराफा व्यवसायियों और ग्राहकों से संवाद किया जाएगा। आंदोलन के अंतिम दिन 20 मई को सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जाएगा। इसमें महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचारित किया जाएगा।
Trending
- नवग्रहों के राजा सूर्य देव की दिव्य कथा: सौरमंडल के स्वामी का प्रभाव, शक्ति और साधना का महापर्व
- IPL 2026: KKR ने रोका गुजरात का रथ, प्लेऑफ की रेस हुई बेहद रोमांचक; जानें सभी टीमों का पूरा समीकरण
- सावधान! फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 सब्जियां, स्वाद के साथ सेहत को भी लगेगा तगड़ा झटका
- मुख्यमंत्री साय ने सोनोका बैनर्जी के निधन पर जताया शोक
- रेलवे खेल कोटा भर्ती घोटाला: CBI का रायपुर और बिलासपुर DRM दफ्तरों पर बड़ा छापा; दो गिरफ्तार, लाखों का कैश बरामद
- रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का तांडव: कई जगह गिरे पेड़; आज शाम फिर बिगड़ेगा मौसम
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस: आज से चार दिवसीय देशव्यापी आंदोलन का आगाज
- मुख्यमंत्री साय का आज जशपुर और धमतरी दौरा


