खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर में लगातार बाइक चोरी के मामलों में एसीसीयू को बड़ी सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए टीम ने बिलासपुर, जांजगीर और दुर्ग में सक्रिय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 6 बाइक समेत तीन खरीददार भी पकड़े गए। पकड़े गए चोरों में 19 साल का मास्टर माइंड भी शामिल है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने लगातार बाइक चोरी के मामले बढ़ने के बाद एससीसीयू को जांच के निर्देश दिए थे। टीम ने शहर के अलग-अलग जगहों के करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रूट चार्ट तैयार कर संदिग्धों की पहचान की। जांच में मस्तूरी के वेद वेदपरसदा में मुख्य आरोपी साहिल मरावी का होना पाया गया। टीम ने तुरंत वहां दबिश दी और साहिल को हिरासत में लिया। शुरू में साहिल टीम को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने सारे राज उगल दिए। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग जिलों से बाइक चोरी करता था। साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों और बाइक खरीददारों को भी गिरफ्तार किया।
एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि आरोपियों ने बिलासपुर के सरकंडा, सिविल लाइन और कोतवाली क्षेत्र से चार, दुर्ग के मोहन नगर से एक और जांजगीर जिले से एक बाइक चोरी की थी। पुलिस ने गिरोह से कुल करीब दो लाख रुपए कीमत की छह बाइक बरामद की हैं। एसएसपी ने टीम को कैश रिवार्ड देने की घोषणा की।
वेद वेदपरसदा का साहिल मरावी अपने साथियों निलेश शुक्ला, हिमांशु जगत और रायपुर निवासी रितेश सेन के साथ वारदात को अंजाम देता था। चोरी की बाइक गांव के रघुनंदन साहू, नंदकुमार रजक और सोनू केंवट को 20 से 25 हजार रुपए में बिना दस्तावेज के बेची जाती थीं। पुलिस ने खरीदारों को भी आरोपी बनाया है।
Trending
- बस्तर में गूंजेगा ‘सचिन-सचिन’: 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा के छिंदनार में बच्चों संग बल्ला थामेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’
- छत्तीसगढ़ में ‘भीषण गर्मी’ का रेड अलर्ट: राजनांदगांव में पारा 45 पार, रायपुर में ‘लू’ का कहर
- मुख्यमंत्री साय और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का रायपुर दौरा आज, संगठन की मजबूती पर होगा मंथन
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन


