Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म

    April 25, 2026

    रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त

    April 25, 2026

    रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
    • रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
    • रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
    • सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
    • बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
    • सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
    • बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
    • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ विधानसभा: बीजापुर पोर्टा केबिन में छात्राओं के साथ संवेदनहीनता का मामला, हंगामे के बाद विपक्ष का सदन से बहिर्गमन
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ विधानसभा: बीजापुर पोर्टा केबिन में छात्राओं के साथ संवेदनहीनता का मामला, हंगामे के बाद विपक्ष का सदन से बहिर्गमन

    Khabar WorldBy Khabar WorldMarch 16, 2026Updated:March 16, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल के दौरान बीजापुर जिला के गंगालूर में संचालित पोर्टा केबिन में छात्राओं के गर्भवती होने के मामले में विपक्ष स्थगन लाया। सत्तापक्ष के जवाब से और स्थगन की सूचना के अस्वीकृत होने पर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।
    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंगालूर पोर्टा केबिन का मामला उठाते हुए कहा कि लगातार नाबालिक छात्राओं, खासतौर के आदिवासी लड़कियों, के साथ 2002 से लगातार यह घटनाएं घट रही है। इस पर सरकार दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इस पर हम स्थगन लाए हैं। कृपया सारा काम रोककर इसमें चर्चा कराएं।
    विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि बीजापुर मामले पर लाए, इसमें एक बच्ची 11वीं में पढ़ती थी, और दूसरी बच्ची 12वीं में, लेकिन अब तक सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की है। इस पर चर्चा जरूरी है। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार दोनों बच्चियों को छात्रावास से भगा दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस पर लीपापोती की जा रही है।
    विधायक संगीता ने कहा कि 2024 में मैं खुद जांच समिति में गई थी। में पोर्टा केबिन में भी गई थी। गंभीर मामला है। लखमा ने चर्चा में कहा कि बस्तर के पोर्टा केबिन की यह घटना दर्दनाक है। सरकार से निवेदन है कि अधिकारी पर कार्यवाही की जाए। क्या आदिवासी दुश्मन है? क्या आदिवासी बच्चे पढ़ेंगे नहीं क्या? मां-बाप बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिए भेजते हैं, पर वह कोई नहीं है। दोषियों पर कार्यवाही होनी जरूरी है।
    विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि हमारे बस्तर मामले का मामला है। अधीक्षिका की जब ऐसी बाते सामने आती है, तब उन्हें घर भेज दिया जाता है। एफआईआर कराने के बजाए उन्हें संरक्षण देने की कोशिश की जाती है। क्या आदिवासी बच्चियों को इसलिए हम पढ़ने भेजते है? यह गंभीर विषय है कार्यवाही रोककर चर्चा कराए।
    विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि पूरा देश आज के समय में ऐप्सिटन फाइल को देखकर तकलीफ में है। प्रासंगिक रूप से बच्चियों के साथ गलत कृत्य को छुपाया जाना शर्मनाक हुआ इसमें चर्चा करना आवश्यक है।
    नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि पोर्टा केबिन में घटनाएं अभी की नहीं है, सालों से चली आ रही हैं। अभी तो रेप का मामला आया है। बच्चियों की अचानक मौत हो जाती है, बाद में बीमारी को उनको मौत की वजह बताई जाती है। ना डॉक्टर, ना रहने की व्यवस्था। आप इस पर पूरी तरह से विचार कर ले और इस पर चर्चा कराए।
    इस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष का आरोप निराधार है, किसी आरोपी को नहीं बचाया जा रहा है। तीनों बच्चियां वर्तमान में पोटा केबिन में नहीं पढ़ती। तीनों बच्चियों और परिजनों ने जवाब दिया है कि स्वयं से वह आना – जाना करते हैं। ऐसी कोई दुर्घटना में सरकार लीपापोती नहीं करती है। ऐसी कोई घटना होती है। तो सरकार कार्रवाई करती है।
    विपक्ष के आरोपों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पोर्टा कैबिन कलेक्टर के देख-रेख में चलती है। प्रशासन की हमेशा नजर बनी रहती है। वहीं सदन में चर्चा की मांग पर उन्होंने कहा कि बड़ी दुर्घटना घटी है, मामला संदिग्ध है। स्थानीय कलेक्टर के निर्देश पर जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही आसंदी ने स्थगन की सूचना को अग्राह्य करने पर विपक्ष ने बहिर्गमन किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक

    April 25, 2026

    प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    April 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,338

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,278

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,207
    Don't Miss
    दुर्ग

    दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म

    By Khabar WorldApril 25, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग के एसटीएफ कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक महिला…

    रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त

    April 25, 2026

    रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती

    April 25, 2026

    सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला

    April 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म

    April 25, 2026

    रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त

    April 25, 2026

    रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती

    April 25, 2026

    सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला

    April 25, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’

    April 25, 2026

    सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

    April 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.