KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l पांच साल के निगम में महापौर बने एजाज़ ढेबर से ज्यादा चर्चा में उनका भतीजा शोएब रहा है, मामले के अनुसार शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर ने स्कूल संचालक आरबी मिश्रा की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद संचालक से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी, घटना के समय किसी ने उस घटना का विडियो बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसमें वह एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ खुलेआम गाली-गलौज करता नजर आ रहा है।
अब इस मामले में स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। शोएब ढेबर की तलाश शुरू कर दी गई है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में शिकायतकर्ता आरबी मिश्रा ने तेलीबांधा पुलिस को बताया, कि वे विधायक कॉलोनी, मकान नंबर 1/9 तेलीबांधा निवासी है। विशेष बच्चों का स्कूल संचालित करते हैं। 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह विधायक कॉलोनी से वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गये हुये थे।
वहीँ एंडएवर कार के चालक शोयेब ढेबर ने गाड़ी लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्क्रेच मारा। जिसके बाद आरबी मिश्रा ने गाड़ी ठीक से चलाने के लिए कहा, तो बीच सड़क में गाड़ी रोकर वो गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद आरबी मिश्रा थाना पहुंचे और शोएब ढेबर के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शराब कारोबारी अनवर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लोग सवाल उठा रहे थे कि क्या प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण आरोपी पर कार्यवाही में देरी होगी या फिर कमिश्नरी प्रणाली के तहत पुलिस निष्पक्ष और त्वरित कार्यवाही करेगी।


