खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, दोनों टीमें आज दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से दोनों टीमें कड़ी सुरक्षा के बीच लग्जरी बसों से सीधे अपने-अपने होटलों के लिए रवाना होंगी। न्यूजीलैंड टीम होटल हयात में ठहरेगी, वहीं भारतीय टीम छेरीखेड़ी स्थित होटल कोर्टयार्ड में रुकेगी। आज ही शाम 5 बजे से दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास करेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम घरेलू मैदान पर जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं न्यूजीलैंड टीम भी कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तैयारी में है।
Trending
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर


