खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला मुख्यालय के चट्टान पारा के वन भूमि में अतिक्रमण पर हुई कार्यवाही को लेकर कांग्रेस के विधायक विक्रम मंड़ावी लगातार गलत कार्यवाही का आरोप लगा रही है,जिसका खंडन करते हुए आज बुधवार काे जिला भाजपा के पदाधिकारियाें ने प्रेसवार्ता कर विधायक को खटघरे में खड़े करते हुए उन्हाेने कहा कि बीजापुर नगरपालिका क्षेत्र में अवैध रूप से बनाये गये कच्चे मकानों काे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया जिसके बाद कांग्रेस के विधायक विक्रम मंड़ावी की ओर से कार्यवाही को गलत बताया गया वहीं पीड़ितों के बीच झूठ परोसने का कार्य किया जो कि निंदनीय है। उन्हाेने बताया कि दिशा समिति की बैठक में स्वंय कांग्रेस के विधायक विक्रम मंड़ावी ने कलेक्टर से इस अतिक्रमण पर तत्काल कार्यवाही की मांग किया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने यह कार्यवाही की, लेकिन कांग्रेस के विधायक विक्रम मंड़ावी लोगों के बीच झूठ बोल रहे हैं,कि प्रशासन ने गलत कार्यवाही किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने कहा कि कांग्रेस के विधायक विक्रम मंड़ावी झूठ की राजनीति करते हैं, क्योंकि इनके सरकार में अगस्त की भारी बारिश में गरीबों का घर तोड़ा गया था। तब वे उस घटनाक्रम को जायज ठहराया था। लेकिन आज उसी कांग्रेस के विधायक विक्रम मंड़ावी का दोहरा चरित्र देखने को मिल रहा है। उन्हाेने कहा कि जनता की इतनी चिंता थी तो कलेक्टर को लिखी गई आवेदन में कही भी न्याय का जिक्र नही लिखा गया है, जबकि राजनैतिक उद्देश्य से भाजपा नेता पर अवैध जमीन कब्जा का यह आरोप मढ़ा है। अगर बात ऐसी ही है, तो कांग्रेस की दर्जनों नेताओं का अवैध भूमि है, इस पर भी विधायक को कार्यवाही की मांग की जाना चाहिए।
सांसद प्रतिनिधि जिलाराम राना ने बताया कि बीते दिनों सम्पन्न हुई दिशा समिति की बैठक में मैं सांसद प्रतिनिधि के रूप में मौजूद था, इस दौरान स्वंय विधायक ने जिला कलेक्टर से इस अतिक्रमण पर तत्काल कार्यवाही की मांग किया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने यह कार्यवाही की, लेकिन कांग्रेस के विधायक विक्रम मंड़ावी लोगों के बीच झूठ बोल रहे हैं,कि प्रशासन ने गलत कार्यवाही किया है। उन्हाेने कहा कि विधायक की यह कैसी संवेदनशीलता है, जो अतिक्रमण पर पहले कार्यवाही की मांग करते हैं और दूसरी तरफ कार्यवाही के बीच अपने नये आशियाना के गृह प्रवेश में नाच-गाना के साथ जश्न मना रहे थे। उक्त जश्न उनकी मांग पूरी होने पर की गई, यह माना जा रहा है। विधायक जनता के प्रतिनिधि हो कम से कम उनके बीच झूठ प्रश्न परोसना बंद करिए जो भी कार्यवाही आपके मांग पर ही कि गई है। यह सच जनता के बीच आपको बता देना चाहिए। इस दौरान प्रेसवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला महामंत्री संजय लुंकड़, फूलचंद गागड़ा, प्रवक्ता मैथुज कुजूर व अन्य मौजूद थे।
Trending
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर


