खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने महापौर संजय पांडे और निगम प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा है कि शहर में स्वच्छता पूरी तरह चरमराई हुई है। लेकिन जिम्मेदारी निभाने के बजाय महापौर और निगम के अधिकारी शहर वासियों से जुर्माना वसूली को ही स्वच्छता समझ रहे हैं।
राजेश चौधरी ने आज बुधवार काे जारी बयान में कहा कि महापौर केवल दलपत सागर की सफाई दिखाकर स्वच्छता का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जबकि शहर के अधिकांश वार्डों में नालियां जाम हैं और कचरा सड़कों पर बिखरा पड़ा है। नियमित मॉनिटरिंग पूरी तरह नदारद है। सफाई कार्यों की अनदेखी के कारण स्थिति दिन. ब. दिन बद से बदतर होती जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नालियों की सफाई के लिए जेसीबी मशीनों के उपयोग में राजनीतिक भेदभाव साफ नजर आ रहा है। कई वार्डों में जरूरत के बावजूद मशीनें नहीं भेजी जा रहीं। कचरा परिवहन के नियमों का भी खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। बिना ढकी गाड़ियां सड़कों पर कचरा गिराते हुए गुजर रही हैं। फुटपाथों पर लगे ठेले और दुकानों से रात्रिकालीन कचरा संग्रहण व्यवस्था लगभग बंद हो चुकी है।
Trending
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर


