खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित महिला नक्सली की निशानदेही पर डीआरजी नगरी सिहावा के जंगल में छिपाकर रखे गए माओवादियों के हथियारों का डम्प बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक ऑटोमेटिक राइफल सहित कुल तीन बंदूकें और मैग्जीन जप्त की गई हैं।
आईजी रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं एसपी धमतरी के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सतत सर्चिंग और मजबूत खुफिया तंत्र के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2026 में पांच लाख की इनामी महिला नक्सली भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी ने छत्तीसगढ़ शासन एवं धमतरी पुलिस की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी संगठन छोड़ दिया था। मुख्यधारा में लौटने के बाद उसके द्वारा दी गई अहम सूचना के आधार पर माओवादियों द्वारा छुपाए गए हथियारों का डम्प बरामद किया गया।
डीआरजी धमतरी की टीम ने नगरी सिहावा क्षेत्र के दौड़पंडरीपानी के जंगल क्षेत्र में विशेष नक्सल सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर, ऊपर से पत्तियों और प्राकृतिक सामग्री से ढककर छुपाए गए हथियार बरामद किए गए, ताकि वे सुरक्षा बलों की नजर से बचे रह सकें।
बरामद सामग्री- एसएलआर 7.62 एमएम ऑटोमेटिक राइफल – 1 नग (सीलिंग सहित), एसएलआर की दो खाली मैग्जीन, 12 बोर बंदूक – 1 नग (सीलिंग सहित), भरमार बंदूक – 1 नग (सीलिंग सहित)
Trending
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर


