खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रात का तापमान राज्य में दस डिग्री से ऊपर हो गया है। अभी मामूली उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी मगर तापमान में अब बड़ी गिरावट होने की संभावना काफी कम है। अभी माना और दुर्ग का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। ठंड के अंतिम दौर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने न्यूनतम तापमान में उछाल ला दी है।
पिछले चौबीस घंटे में ऐसी स्थिति बनी की राज्य का न्यूनतम तापमान 11.1 अंबिकापुर का दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। इसी तरह माना और दुर्ग के टेंप्रेचर को छोड़ दिया जाए तो किसी अन्य स्टेशन का न्यूनतम तापमान माइनस में नहीं था। दिन में भी राज्य में 28 से 32 डिग्री सेल्सियस की गर्मी पड़ी।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले तीसरे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो-तीन दिनों तक तापमान में बड़ी गिरावट होने की संभावना काफी कम है। हालांकि हल्की ठंड का प्रभाव आने वाले दिनों में भी रहने की संभावना है। अगले दो दिनोंं में 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरवाट हो सकती है। इसके बाद फिर तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं। साथ ही मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज सुबह के वक्त लोगों को धुंध का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्यियस के आसपास बने रहने की संभावना है।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


