खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के संबंध में निर्वाचन आयोग पहुंची। जहां उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी IAS भोस्कर विलास संदीपन से मुलाकात कर बताया कि दस्तावेजों की उपलब्धता, तकनीकी कठिनाइयों की समस्या होनी बताई, जिसके कारण कई योग्य मतदाता प्रक्रिया में वंचित रह गए हैं। कांग्रेस ने एसआईआर की दावा आपत्ति की तारीख बढ़ाने की मांग की है। साथ ही सलवा जुडुम में गांव से विस्थापितों और अंतरराज्यीय प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष प्रकिया की मांग की है।
कांग्रेस ने बताया कि वर्तमान में निर्धारित दावा-आपत्ति की समय-सीमा अत्यंत अल्प होने से बड़ी संख्या में पात्र मतदाता नाम जोड़ने, संशोधित करवाने और त्रुटियां सुधारने से वंचित रहने की आशंका है। दुर्गम इलाकों में लोगों को एसआईआर की जानकारी समय पर नहीं मिल पाई है। अनेक स्थानों पर दस्तावेजों की उपलब्धता, तकनीकी कठिनाइयों और जटिलताओं के कारण भी पात्र मतदाता दावा-आपत्ति नहीं कर पाए हैं।
भाजपा पर एसआईआरप प्रक्रिया में कांग्रेस ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आदिवासी, मजदूर, अल्पसंख्यक समेत अन्य वर्गों से आने वालों को सत्ताधारी दल निशाना बना रही है और सुनियोजित साजिश करने शिकायतें मिली है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इसे लेकर पहले भी शिकायत की थी। वहीं छत्तीसगढ़ से कमाने के लिए दूसरे राज्य गए लोगों के लिए विशेष प्रक्रिया की मांग की गई है।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट


