खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले में नक्सल गतिविधियों को एक बड़ा झटका लगा है। जिले के अंतिम पंक्ति में सक्रिय 9 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 6 महिला और 3 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष 3 एके-47, 2 एसएलआर और एक 303 राइफल समेत अन्य सामग्री भी जमा कराई है।
बता दें कि यह आत्मसमर्पण राजा डेरा पर हुआ, जहां एक दिन पहले ही जिले के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर्य ने पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे नक्सली उसी स्थान पर पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम में मध्यस्थता की अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति के आग्रह पर मीडिया की मौजूदगी सुनिश्चित की गई थी, जिसके चलते मीडिया दल समय से पहले मौके पर पहुंचा।
सुबह 11 बजे सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को एक ट्रेवलर वाहन में बैठाकर जिला मुख्यालय ले जाया गया, जहां उन्होंने आईजी अमरेश मिश्रा के समक्ष औपचारिक रूप से हथियार डालते हुए राज्य सरकार की नक्सली समर्पण नीति को स्वीकार किया।
आईजी का बयान: जिला नक्सलमुक्त होने की दहलीज पर
इस अवसर पर आईजी अमरेश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रशासन औपचारिक रूप से अभी गरियाबंद जिले को नक्सलमुक्त घोषित नहीं कर सकता, लेकिन यह तय है कि जिले में सक्रिय नक्सलियों की सूची अब लगभग समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 9 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद गरियाबंद जिला नक्सलमुक्त होने के बेहद करीब पहुंच गया है और संभव है कि इस गणतंत्र दिवस पर इसे नक्सलमुक्त जिला घोषित कर दिया जाए।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


