खबर वर्ल्ड न्यूज-राज चक्रधारी-महासमुंद। जिला महासमुंद के ग्राम खुटरी में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संतुराम पटेल नामक व्यक्ति द्वारा मेडिकल दुकान संचालित की जा रही है, वहीं उसी परिसर के बाजू में क्लिनिक खोलकर मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि मेडिकल दुकान और क्लिनिक का एक ही व्यक्ति द्वारा संचालन स्वास्थ्य नियमों का खुला उल्लंघन हो सकता है। नियमों के अनुसार बिना वैध पंजीकरण और अनुमति के किसी व्यक्ति द्वारा इलाज किया जाना जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माना जाता है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि “ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण अधिकतर लोग यह नहीं जान पाते कि इलाज करने वाला व्यक्ति वास्तव में पंजीकृत डॉक्टर है या नहीं। ऐसे में गलत इलाज से बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।”
सूत्रों के अनुसार, यदि मेडिकल दुकान संचालक द्वारा दवा बिक्री के साथ-साथ चिकित्सकीय परामर्श या उपचार किया जा रहा है, तो यह ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट तथा चिकित्सा नियमों का उल्लंघन हो सकता है।
इस पूरे मामले में अब तक स्वास्थ्य विभाग और औषधि निरीक्षक की कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), महासमुंद से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
फिलहाल इस मामले में संतुराम पटेल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


