खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास रविवार की शाम खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना होने की बात सामने आ रही है। मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे निशान मिले हैं, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर ली जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई होगी।
कवर्धा एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि कवर्धा थाना अंतर्गत लालपुर नर्सरी के पीछे में अज्ञात शव मिला है, जिसकी शिनाख्ती की कोशिश की जा रही है। देखकर लाश 2 दिन पुरानी लग रही है। हालांकि पोस्ट मार्टम के बाद यह साफ हो पाएगा। मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि 2024 में गौ-सेवक साधराम की लालपुर में निर्मम हत्या कर दी थी। इस हत्या में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद कवर्धा शहर में मुख्य आरोपी अयाज खान के घर के एक हिस्से को भी अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया गया था।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट


