खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अपने अंतिम चरण में है, और अब महज 13 दिन बाकी हैं। राज्य सरकार द्वारा तय की गई समय सीमा के अनुसार, 31 जनवरी 2026 के बाद धान खरीदी बंद कर दी जाएगी। इस बीच कांकेर जिला प्रशासन ने एक नया आदेश जारी किया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है। कांकेर जिला प्रशासन ने आदेश दिया है, कि 31 जनवरी को शनिवार होने के कारण धान विक्रय के लिए जारी टोकन अब 29 जनवरी को शिफ्ट कर दिए गए हैं। यानी, किसानों को 31 जनवरी को धान बेचने के लिए जारी किए गए टोकन के स्थान पर 29 जनवरी को ही अपनी फसल बेचनी होगी। जिला खाद्य अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे 30 और 31 जनवरी के लिए जारी टोकन वाले सभी किसानों को 29 जनवरी को अपने क्षेत्र के खरीदी केंद्रों में धान ले जाने को सुनिश्चित करें।
धान खरीदी का अंतिम दिन 31 जनवरी नजदीक है, और अभी तक 95 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी हो चुकी है, जबकि सरकार का 165 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य है। किसानों का एक बड़ा हिस्सा अब भी धान नहीं बेच पाया है। हालांकि खरीदी के इस लक्ष्य को देखते हुए कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि समय सीमा बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की मांग है कि ऑफलाइन टोकन जारी किया जाए और लिमिट बढ़ाई जाए, ताकि अधिक किसान अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर बेच सकें। हालांकि सरकार ने इस संबंध में फिलहाल कोई नया निर्देश जारी नहीं किया है। धान खरीदी के अंतिम दिनों में शेष किसानों की चिंता अब और बढ़ गई है। आने वाले दिनों में क्या सरकार समय सीमा बढ़ाएगी या कोई और राहत देगी, यह देखना बाकी है।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट


