खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कालीपुर स्थित तालाब में स्कॉर्पियो वाहन डूब जाने से हादसे में 3 युवकों भावेश नागे (38), शेखर (33), एवं मनीष नेवर (41) सभी निवासी जगदलपुर की मौत हो गई है। आस-पास मौजूद लोगों की नजर वाहन पर पड़ी, लोगों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। तत्काल माैके पर पंहुचे पुलिस जवानों ने कांच तोड़कर 4 युवकों की जान बचा ली है। घायल 4 युवकों की हालत खतरे से बाहर है, उन्हें मामूली चोटें आई है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात सभी युवक क्रिकेट खेलकर जगदलपुर लौट रहे थे, इसी बीच स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, एएसपी महेश्वर नाग ने कहा कि हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है। मृतक 3 युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया । आज रविवार काे मृतक 3 युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


