खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले में चल रहे समर्थन मूल्य धान खरीदी की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई। हैं। पिछले एक नवंबर से शुरू हुई धान की खरीदी को अब सिर्फ नौ दिन ही शेष बचे हैं। शनिवार और रविवार को खरीदी नही होती हैं। वही गणतंत्र दिवस और उसके दो दिन शनिवार और रविवार के चलते खरीदी तीन दिन तक बंद रहेगी। ऐसे में किसानों को अपनी उपज बेचने गिनती के दिन ही बचे है।
जानकारी के अनुसार, पिछले साल 70 लाख 14910 क्विंटल तक जिले के 125611 किसानों से धान की खरीदी की गई थी। इस बार सिर्फ 52 लाख क्विंटल यानि पिछले साल से 18 लाख क्विंटल की कम खरीदी हुई है। इस बार सिर्फ 103607 किसानों ने ही धान बेचा है। आंकड़ों पर गौर करे तो अभी भी बीस हजार से अधिक किसानों ने धान नही बेचा है। जिले में इस बार धान बेचने के लिए सवा लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया था। उस हिसाब से बड़ी संख्या में किसान धान बेचने से वंचित हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए बाकी किसानों से धान की खरीदी चुनौती से कम नही होगी।
खरीदी के बाद उठाव में आएगी तेजी: जानकारी अनुसार धान खरीदी के बाद उठाव में तेजी आएगी। बहरहाल प्रशासन द्वारा राईस मिलरों के जरिए किए जाने वाले रिसाइकलिंग को रोकने कसावट की जा रही है। हांलाकि धान खरीदी के बाद तेजी से डीओ जारी किए जाएंगे और उठाव में तेजी आएगी।
357 करोड़ रूपए की लिकिंग में वसूली: जानकारी अनुसार, जिले के किसानों को 443 करोड़ 47 लाख 57 हजार रूपए का कर्ज वितरण खरीफ सीजन के लिए किया गया था। जिसमें अब तक जिले के किसानों से 357 करोड 20 लाख रूपए की वसूली कर ली गई है। अफसरों ने बताया कि, धान बेचने के दौरान किसानों से कर्ज की वसूली कर ली जाती है। हांलाकि इसके बाद नया कर्ज किसानों को उपलब्ध करा दिया जाता हैं। इस तरह जिले में पचास फीसदी से अधिक कर्ज की राशि वसूल कर ली गई हैं।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


