खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एकतरफा प्यार और मोबाइल पर हुए विवाद के चलते आरोपी ने घर पहुंचकर धारदार हथियार से वार कर युवती की जान ले ली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम नागिन झोरखी बस्ती में 25 वर्षीय रानू साहू (पिता रामकुमार साहू) की उसके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के समय रानू घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब परिजन लौटे तो कमरे के भीतर रानू की खून से लथपथ लाश मिली। परिजनों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती के सिर पर किसी भारी/धारदार वस्तु से वार किया गया था, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की।
पुलिस ने मामले में आज हत्या के आरोपी राहुल जोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतका के बीच एकतरफा प्रेम संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। मोबाइल पर कहासुनी के बाद आरोपी घर पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर युवती की हत्या कर दी। डॉग स्क्वायड की भूमिका आरोपी तक पहुंचने में अहम रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


