खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पत्रकार भवन के विकास को लेकर महापौर संजय पांडे, सभापति खेमसिंह देवांगन, आलोक अवस्थी और निर्मल पाणिग्रही निगम अमले के साथ पत्रकार भवन पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर की आवश्यकताओं को लेकर बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं पदाधिकारियों से सकारात्मक विचार-विमर्श किया।
महापौर संजय पांडे ने पत्रकारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए भवन की मूलभूत जरूरतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं, और उनके कार्यस्थल को सुविधाजनक बनाना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपस्थित बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने महापौर की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पत्रकारों के सम्मान और सहयोग की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


