खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस नेता विकास तिवारी को लगातार झटके पर झटके मिल रहे हैं। झीरम घाटी नक्सल कांड को लेकर पार्टी लाइन से हटकर दिए गए बयानों के बाद पहले उन्हें वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटाया गया, फिर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। अब एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन के सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटा दिया गया है।
बता दें कि विकास तिवारी ने झीरम घाटी नक्सल कांड को लेकर कांग्रेस नेताओं सहित भाजपा नेताओं का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। उन्होंने इस संबंध में न्यायिक जांच आयोग को पत्र भी लिखा था। पार्टी ने इस कदम को अनुशासनहीनता माना और वरिष्ठ नेताओं के नाम मीडिया में जोड़कर प्रचारित करना पार्टी लाइन का उल्लंघन माना।
पहले विकास तिवारी को प्रवक्ता पद से हटाया
बायन के बाद पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विकास तिवारी को वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटा दिया था। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पार्टी की ओर से विकास तिवारी को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद उन्हें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।
Trending
- अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; 15 भैंसें मुक्त, ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका
- विश्व कार्टूनिस्ट दिवस 2026: रायपुर में जुटेगा कार्टूनिस्टों का महाकुंभ, ‘बस्तर पर्यटन’ पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
- पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर बोले CM साय: “यह विकास और सुशासन की जीत”
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज


