खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। राज्यपाल डेका ने दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री यादव ने बताया, बालोद जिले के दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी 2026 के भव्य शुभारंभ का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने स्काउट्स ध्वज फहराकर जंबूरी का विधिवत शुभारंभ किया।
पाँच दिवसीय इस राष्ट्रीय जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों से पहुँचे रोवर–रेंजर सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन, राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह, जिला आयुक्त राकेश यादव, शिक्षा सचिव, लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी तथा संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Trending
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR


