खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के भंगाराम चौक स्थित रियासत कालीन काछनगुड़ी में शक्रवार को संभागभर के देवी-देवताओं के पुजारियों व गांव के प्रमुखों की एक बैठक सुकमा जमीदार कुमार जयदेव के अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में गांव की देवगुड़ियों को संरक्षण करने के साथ-साथ पुजारियों को भी सम्मान दिलाने को लेकर जोर दिया गया । वहीं संभागभर से पहुंचे पुजारियों व ग्राम प्रमुखों ने कुमार जयदेव पर भरोसा जताया और आगे बेहतर तरीके से एकजुटता के साथ काम करने की बात कही।
इस अवसर पर कुमार जयदेव ने कहा कि हम बस्तरियों के लिए सबसे बड़ा देवी-देवता हैं, लेकिन देवगुड़ियों की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है और ना ही उनके पुजारियों का सम्मान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेला-मड़ई के नाम पर लूट हो रहा है, जिसे प्रशासन के साथ-साथ पुजारियों को भी जागरूक होकर रोक लगाना होगा। देवगुड़ियों के लिए जो भी राशि मिलती है, उसका उपयोग उनके संरक्षण पर होनी चाहिए । इस दौरान कुमार विजीत देव, दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी प्रेम पाढ़ी, सिकन्दर ठाकुर, योगेश ठाकुर, मावली मंदिर पुजारी अनिल ठाकुर, रविन्द्र दास, प्रकाश रावल सहित अन्य उपस्थित थे।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


