खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में आज चिरायु योजना (RBSK) के अंतर्गत एक मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात बीमारियों की समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया गया । सीएमएचओ डॉ. बी. आर. पुजारी एवं डीपीएम वरुण साहू के आदेशानुसार बालाजी अस्पताल, रायपुर से विशेषज्ञ मेडिकल टीम बीजापुर पहुंची, जिसने 100 से अधिक मरीजों की जांच की। शिविर में कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया।
वीओ _ जिला चिकित्सालय बीजापुर में आयोजित एक दिवसीय चिरायु मेगा हेल्थ शिविर में जन्मजात से 18 वर्ष के लोगों का चेकअप किया गया । हृदय रोग से पीड़ित 36 मरीज, कटे होंठ एवं तालू के 10 मरीज, हर्निया के 24 मरीज, इसके अलावा आंखों की समस्या और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों की जांच की गई।
कुल 113 मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा देखा गया, जिनमें से 75 मरीजों को बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। शिविर के माध्यम से स्थानीय मरीजों को जिला मुख्यालय में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, जबकि गंभीर रोगों से पीड़ित बच्चों को चिरायु योजना के तहत निःशुल्क उपचार दिलाने की सलाह दी गई। यह शिविर जरूरतमंद बच्चों और उनके परिजनों के लिए राहत भरा साबित हुआ।


