खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में गुरुवार को भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला उजागर हुआ। अंबिकापुर से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए विभाग के सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित योगेश कुमार सांडिल्य, जो कि दोकड़ा में भृत्य के पद पर पदस्थ हैं, का स्थानांतरण लोदाम किया गया था। आरोप है कि इस स्थानांतरण के एवज में सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे ने उनसे 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित पहले ही 30 हजार रुपये आरोपी को दे चुका था, जबकि शेष राशि के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित योगेश कुमार सांडिल्य ने बताया कि जब उसने शेष रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने उसकी बाइक अपने कब्जे में रख ली। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। मजबूर होकर उसने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की।
शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही पीड़ित 40 हजार रुपये लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय पहुंचा और रकम आरोपी को सौंपी, टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


