खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। महिला जागृति जनसेवा कल्याण समिति, मुंगेली द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम बिसौनी में निवासरत जरूरतमंदों, विशेषकर पाहन (वनवासी) समुदाय के लोगों को कंबल वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा यह सेवा कार्य आयोजित किया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम स्थल पर संचालित विद्यालय ‘प्रयास- अ स्मॉल स्टेप’ द्वारा संचालित होने की जानकारी दी गई। विद्यालय के सभी बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया इस अवसर पर प्रयास- अ स्मॉल स्टेप संस्था के सदस्य भी समिति के साथ उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला चौरसिया सहित श्रीमती मंजू सोलंकी, संगीता क्षत्रिय, सुधा राजपूत, लक्ष्मी सोनी, रिंकी बनर्जी, शशि सोनी, कमल श्रीवास्तव, शीला जायसवाल, मेघा मिश्रा, सरिता बाजपाई, वंदना गुलहरे एवं मधु उप्पल सहित समिति की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
कंबल प्राप्त कर ग्रामीणों ने समिति एवं प्रयास- अ स्मॉल स्टेप संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
Trending
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध


