साल का आखिरी प्रदोष व्रत पौष कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को है। बुधवार 17 दिसंबर को साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत पड़ रहा है। शिवजी की कृपा पाने के लिए ये 3 काम जरूर करें।
बुध प्रदोष व्रत 2025
प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित महत्वपूर्ण व्रत है। हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत बुधवार 17 दिसंबर को पड़ रहा है।
पंचांग के मुताबिक पौष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 16 दिसंबर 2025 को रात 11:57 पर शुरू होगी और 18 दिसंबर को रात 02:32 को हगी। उदयातिथि के अनुसार 17 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा।
साल के आखिरी बुध प्रदोष व्रत शिवलिंग पर दूध, दही, जल, शहद, बेलपत्र, फूल आदि अर्पित कर प्रदोष काल में पूजा करें। साथ ही इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ये 3 काम भी जरूर करें।
प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन जल में तिल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय से भगवान शिव प्रसन्न होंगे।
साल के आखिरी प्रदोष व्रत पर चावल, चीनी जैसी सफेद चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से ना सिर्फ भगवान शिव प्रसन्न होंगे, बल्कि चंद दोष भी दूर होता है।
प्रदोष व्रत के दिन शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे दुख और संकट दूर होते हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


