हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकट मोचन के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि वे तुरंत अपने भक्त की सहायता करते हैं और उनकी जीवन में जो भी परेशानी या उलझन चल रही है। उनकी राह खुद बनाते हैं। वहीं पूजा के समय दीपदान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। कई लोगों को यह नहीं पता होता की उन्हें कौन से दिन कौन सा दिया जलाना चाहिए।
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। लोगों की मान्यता के अनुसार इस दिन किए गए उपायों का असर जल्दी दिखता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के जीवन में तनाव या आर्थिक बाधाएं हो तो, मंगलवार के दिन दीपदान करना लाभदायक साबित होगा। आइए जानते है किस तेल से कौन सी इच्छा पूरी होती है और किस तरह हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
मंगलवार के दिन चमेली के तेल का दीया बेहद ही उपयोगी माना गया है। अगर किसी इंसान को बात-बात पर डर लगता है या मानसिक तनाव रहता है, तो इस तेल से दीपदान करने से मन शांत रहेगा और हनुमान जी का संरक्षण भी मिलता है।
अगर किसी के जीवन में बार-बार कोई काम रुक जाता है, धन से जुड़ी दिक्कतें आती हैं या अचानक कोई संकट आ जाता है तो, सरसों तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा भी कम होती है।
तिल का तेल शांति, धैर्य और मानसिक संतुलन का प्रतीक माना गया है। जब जीवन में बार-बार अस्थिरता बन रही हो या मन किसी फैसले को लेकर डगमगाने लगे, तो तिल के तेल का दीपक जलाने से मन को स्थिरता और भीतर से मजबूती मिलने की मान्यता है।
वहीं सुख, समृद्धि और अच्छे भाग्य की कामना के लिए गाय के शुद्ध घी का दीपक सबसे उत्तम माना जाता है। यह हनुमान जी को अति प्रिय बताया गया है और ऐसी मान्यता है कि घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होती है और वातावरण भी शुभ बना रहता है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


