खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंडी पड़ रही है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। राजधानी रायपुर में सुबह के वक्त धुंध छाई रह सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं कई जिलों के कुछ इलाकों में शुक्रवार को शीत लहर चलने की चेतवानी है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के मुताबिक 12 दिसंबर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में सुबह धुंध छाई रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


