खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सर्वश्रेष्ठ साधना है। हमारे दैनिक जीवन में स्वदेशी को अपनाना ही सच्चे अर्थों में देशभक्ति है। आज आवश्यकता है कि स्वदेशी उत्पादों के प्रति व्यापक जागरण अभियान चले, ताकि भारत की आर्थिक मजबूती की नई कहानी लिखी जा सके।
प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर स्वदेशी को बढ़ावा देने वाले उद्यमियों, कारीगरों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
हमारे प्रधानमंत्री मोदी के “लोकल फॉर वोकल” अभियान ने देशभर में स्वदेशी के प्रति एक नई चेतना जगाई है। इससे न सिर्फ स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को नई ताकत मिल रही है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था भी आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। स्वदेशी अपनाएँ, देश को सशक्त बनाएँ।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


