खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पीसीएस 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है, इस परीक्षा में देवेश प्रसाद साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट psc.cg.gov.in पर क्लिक कर देख सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल हुए सभी 643 अभ्यर्थियों की रैंक, नाम, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्तांक, कैटेगरी और पोस्ट प्रेफरेंस की जानकारी दी गई है।
देखें टॉपरों की लिस्ट –
टॉप-10 सूची में 8 लड़के और 2 लड़कियां ने जगह बनाई है। यहाँ आप टॉपरों की लिस्ट देख सकते है, जिसमें स्वप्निल वर्मा, यशवंत देवांगन, पोलेश्वर साहू, पारस शर्मा, संस्कृति पांडेय, अंकुश बनर्जी, सृष्टि गुप्त, प्रशांत वर्मा, सागर वर्मा का नाम शामिल है।
बता दें कि नवंबर 2024 में पीएससी ने 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। 17 विभागों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित कई पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा फरवरी में आयोजित हुई थी। 26 से 29 जून तक मुख्य परीक्षा की आयोजित गई थी। 643 अभियर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया था।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न

