खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को एक बयान जारी कर चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के निर्णय 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू नहीं करेगी, तो ह दिसंबर महीने में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को जनता से धोखा करार न देते हुए कहा कि वर्तमान निर्णय से सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं का फायदा होगा, जिनकी कुल खपत 400 यूनिट है, उनको 200 यूनिट तक में आधा की छूट मिलेगी। जिनकी 5 खपत 400 से 1 यूनिट भी अधिक होगी, उनको पूरा बिल देना होगा।
बैज ने मांग करते हुए कहा कि आगामी 30 नवंबर तक बिजली के र दाम घटाए, 400 यूनिट तक बिजली का दाम आधा किया जाये, स्मार्ट मीटर लगाना बंद करें, जहां लग चुका है वहां पुराना चेक मीटर लगाकर उसकी चेकिंग की जाये कि उसमें रीडिंग खपत से अधिक तो नहीं आ रही। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़े बिजली बिल ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। तीन महीने से आ रहे बेतहाशा बढ़े बिजली बिल से राज्य का हर नागरिक परेशान है। बिजली उत्पादन का प्रमुख घटक कोयला है। कोयले पर लगने वाला सेस कम हो गया है, जिसके कारण कोयले का दाम न्यूनतम 400 रुपये कम हो गया है, अतः सरकार वीसीए (वेरियेबल कास्ट एडजेस्टमेंट) में कटौती के आधार पर बिजली के दाम तुरंत घटाये।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


