खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। लैलूंगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो दिनों से जंगल में छिपे फरार आरोपी आलाप अगरिया (32 वर्ष) को तोलगे जंगल से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी पर आरोप है कि उसने 16 नवंबर की रात पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी पत्नी अमासो अगरिया (30 वर्ष) की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली कि ग्राम तोलगे निवासी अमासो अगरिया की हत्या उसके पति आलाप अगरिया ने कर दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहां स्थानीय निवासी चैतन प्रसाद भुईहर ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
हत्या के बाद से आरोपी जंगल में छिपा हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिरों की मदद ली। आज मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी तोलगे के जंगल में देखा गया है। इसके बाद थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी को टांगी के बेंट से मारकर हत्या की। पुलिस ने आरोपी के मेमोरण्डम पर टांगी का बेंट और वारदात के समय पहना लुंगी जब्त किया। मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 299/2025, धारा 103(1) बीएनएस में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।
इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, आरक्षक गोविंद बनर्जी, राजू तिग्गा और चमार साय ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


