खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। खरसिया-छाल रोड पर बुधवार सुबह यात्री बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। सभी धायलों को खरसिया सिविल अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, सत भावना बस खरसिया से कापू की ओर जा रही थी। छाल रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल भेजा। वहीं, दोनों वाहनों के चालकों को दुर्घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में जुटी पुलिस ट्रेलर तथा बस के चालकों से पूछताछ कर रही है।
Trending
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, सेफ्टी ऑडिट और FIR सार्वजनिक करने की मांग
- धमतरी में मानवता शर्मसार: गाय के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल, अपराधी गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
- CM विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिले के तीन स्थलों पर सामूहिक विवाह संपन्न
- सिंचाई परियोजनाओं में लाएं तेजी, भू-अर्जन और क्लीयरेंस के कार्य शीघ्र करें पूरा- मुख्य सचिव
- सुशासन तिहार 2026: जशपुर के सिमड़ा में उमड़ी भीड़, द्वार पर समाधान पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे
- सुशासन तिहार 2026′ में साकार हुआ पक्के घर का सपना, 4 परिवारों को मिली नई जिंदगी की चाबी
- सुशासन शिविरों ने बदली मत्स्य पालकों की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी


