खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों पर सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल ने गहरा संकट खड़ा कर दिया है। राज्य भर के सहकारी समितियों के प्रबंधक, खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर 3 नवंबर से अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, वहीं केंद्रीय सहकारी बैंक के कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। इसका सीधा असर जिले सहित पूरे प्रदेश की खरीदी तैयारियों पर पड़ रहा है, जिससे 17 नवंबर से निर्धारित धान खरीदी के शुरू होने की संभावना कम होती दिख रही है। धान खरीदी सॉफ्टवेयर का ट्रायल रन भी नहीं हो पाया है, जिससे तकनीकी व्यवधान की आशंका बनी हुई है। धान खरीदी केंद्रों में अभी तक ऑनलाइन धान खरीदी का सॉफ्टवेयर इंस्टॉल नहीं हुआ है।
ज्ञात हो कि आज तक की स्थिति में कई समितियो में ताले लगे हुए है। इस बीच प्रशासन धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए पटवारियों और कृषि विस्तार अधिकारियों को समिति प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपकर ड्यूटी लगा दी है। समिति के प्राधिकृत अधिकारियों को संचालन की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। हालांकि, यह व्यवस्था भी कई चुनौतियों से घिरी हुई है। हड़ताल के कारण न तो खरीदी के लिए आबंटित फड़ की सफाई हो पाई है, न ही किसानों को टोकन काटने का काम शुरू हो सका है, और न ही तौलने के लिए हमाल की व्यवस्था की गई है। वहीं फार्म-बी तैयार नहीं हैं और बारदाने की व्यवस्था भी अधूरी है। कुछ केंद्रों में बारदाने तो पहुंच गए हैं, लेकिन उनका भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है। कंप्यूटर ऑपरेटर संघ और सहकारी समिति प्रबंधक संघ का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, वे हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। उनका आरोप है कि सरकार ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया और उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


