कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत : उपमुख्यमंत्री शर्मा
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार चुनाव के रुझानों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि एनडीए के 150 से अधिक सीटों पर आने का आंकलन था। वहां एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार की जनता को बधाई, जिन्होंने उचित निर्णय लिया। बिहार की जनता ने विकास का साथ दिया है।
ईवीएम को लेकर कांग्रेस के आरोपों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी बेहतर नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें कुछ नहीं मिलता तो वे ईवीएम को दोष देते हैं। कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है।
बिहार चुनाव में भूपेश बघेल को सीनियर आब्जर्वर की जिम्मेदारी पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि वे पहले अपने बोलने के अंदाज को ठीक करें। वह बड़े नेता हैं। उन्हें प्रभावकारी नेता बनना है तो उन्हें अपना अंदाज ठीक करें, वह लाठी रखें और सबको भैंस समझते हैं, कांग्रेस के नेतृत्व में ताकत नहीं हैं।


