खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पांच महीने की फरारी के बाद ग्वालियर में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर से पुलिस की पूछताछ पूरी हो गई है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करगी और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आग्रह किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज दो केस आर्म्स एक्ट और सूदखोरी, ब्लैकमेल और वसूली केस में पूछताछ की है। घर के लॉकर में मिले हथियार को आरोपी ने अपने सुरक्षा गार्ड का बताया है जबकि क्षत्रिय करणी सेना से जुड़े लोगों द्वारा फरारी के दौरान मदद करने की जानकारी उसने दी है। दूसरी तरफ हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर समेत अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।
पुलिस ने पूछताछ के दौरान रिपोर्टकर्ता पीड़ितों और आरोपी का आमना-सामना नहीं कराया। बल्कि जब्त एग्रीमेंट, चेक और प्रॉपर्टी के एक-एक दस्तावेजों को लेकर आरोपी से पूछताछ की। पुलिस ने दिए गए कर्ज की राशि, तय ब्याज और वसूली गई राशि से संबंधित दस्तावेजों की भी जानकारी ली है। ताकि उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सके। पुलिस का दावा है कि पीड़ित लोग हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर की फरारी के दौरान भी भयभीत रहे हैं। अभी रोहित सिंह तोमर फरार है। उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। रोहित तोमर और केस में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज की गई है।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


