खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम जोन 9 क्षेत्र स्थित अवतिविहार पानी टंकी से आज महर्षि वाल्मिकी वार्ड और नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड की जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ओवर हेड टैंक में डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदला जा रहा है, इसलिए इस कार्य के कारण संबंधित पानी टंकी में जलभराव नहीं होने से जल आपूर्ति प्रभावित होगी।
जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि अवंतिविहार पानी टंकी में सिंगल डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व लगा हुआ है, इसे डबल वाल्व करने का कार्य जोन स्तर पर किया जाएगा। शहर के अवंतिविहार ओवर हेड टैंक में शुक्रवार को डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदलने का कार्य किया जाएगा, कार्य के दौरान नगर निगम जोन के नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड और महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद शनिवार की सुबह से संबंधित वार्डों में जल आपूर्ति व्यवस्था यथावत रहेगी।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


