खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई है। रानीतराई के ग्राम खर्रा में सुबह मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई, जहां हनुमान मंदिर के चौखट पर किसी कलयुगी मां ने अपने दो दिन की दुधमुंहे मासूम बच्ची को छोड़ दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबह सैर करने निकले युवाओं ने मंदिर के पास रोने की आवाज सुनी और जब पास जाकर देखा तो कपड़ों में लिपटी हुई एक नवजात शिशु रो रही थी। इसके बाद युवाओं ने प्राथमिक तौर पर इसकी सूचना गांव के लोगों को दी और उसे ठंड से बचाने की कोशिश की। आसपास पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची के परिजनों का पता नहीं चला।
ग्रामीणों ने रानीतराई थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपने कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर बच्ची का स्वास्थ परीक्षण करने के साथ उसकी देखभाल कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर आसपास के गांव में बच्ची के मां-बाप की पतासाजी की जा रही है।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


