खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में दिल्ली से वृंदावन तक निकाली जा रही ‘सनातन एकता पदयात्रा 2.0’ आज (13 नवंबर, 2025) एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गई, जब यह हरियाणा की सीमा पार कर मथुरा के कोसीकलां पहुंची। इस पदयात्रा को छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा का समर्थन मिला, जो स्वयं इसमें शामिल हुए। उनके साथ कई अन्य बीजेपी नेता भी मौजूद रहे।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा महज एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि हिंदू एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक बड़ा अभियान है, जिसे ‘सनातन एकता पदयात्रा 2.0’ नाम दिया गया है।


