खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद, जिला बस्तर ने जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी, जगदलपुर को एक ज्ञापन सौंपकर ग्राम करकापाल (पंचायत बिलोरी, तहसील जगदलपुर) की गौ-चर (चारागाह) भूमि पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने की मांग की है।
पत्र में परिषद ने बताया कि ग्राम करकापाल की खसरा भूमि क्रमांक 221 कुल रकबा 0.320 हेक्टेयर क्षेत्र चारागाह के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, जिसका उपयोग परंपरागत रूप से पशुओं के चराई हेतु किया जाता रहा है, किंतु वर्तमान में उक्त भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया है, जो शासन के नियमों का उल्लंघन एवं शासकीय भूमि पर अनधिकृत कब्जे की श्रेणी में आता है। विश्व हिंदू परिषद ने यह भी उल्लेख किया कि ग्रामवासियों द्वारा 16 जुलाई 2015 को इस संबंध में जिला प्रशासन को आवेदन प्रस्तुत किया गया था, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई हैं।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


