खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर रेल हादसे में घायल हुई डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह बिलासपुर के डीपी विप्र कॉलेज में बीएससी गणित की नियमित छात्रा थी। अब रेल हादसे में मौत की संख्या बढ़कर 12 हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, महविश अपने चचेरे भाई की शादी के लिए अपने घर जांजगीर गई हुई थी। 4 नवंबर को छात्रा कोरबा-बिलासपुर मेमू से बिलासपुर आ रही थी। मेमू ट्रेन लालखदान के बाद मालगाड़ी से टकरा गई। वह ट्रेन के महिला कोच में सवार थी। भीषण हादसे में उसके दोनों पैर लोहे के एंगल के नीचे दब गए थे। उसके पैर पर मल्टीपल फ्रैक्चर थे। झटका लगने से कॉलर बोन और पसली के चार हड्डियां भी फ्रैक्चर हुई थीं। हादसे के बाद तुरंत बाद उसे सिम्स अस्पताल लाया गया था, जहां से डॉक्टरों ने अपोलो रेफर कर दिया था। एक सप्ताह से डॉक्टर लगातार महविश का इलाज कर रहे थे।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


