खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। निगम क्षेत्र में बहुत जल्द ही शहर की सड़कों पर घूमते आवारा व घुमंतू मवेशियों से मुक्ति मिलने वाली है। सड़कों पर भटकते पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगरीय निकायों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि खुले में पशु छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आवारा पशुओं से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1033 और निदान-1100 पोर्टल के प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं । सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पशुपालन विभाग आवारा मवेशियों पर रेडियम स्ट्रिप लगाने की योजना बना रहा है, ताकि रात के समय वाहन चालक उन्हें आसानी से देख सकें। साथ ही, चिन्हित मार्गों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने, सड़क संकेतक बोर्ड लगाने और सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने की भी तैयारी है।
Trending
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप


