खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दीपावली की रात हुई युवक अनंत सिंह की हत्या का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले के शुरुआती दावे में मृतक की पत्नी ने इसे भूत-प्रेत की करतूत बताया था, लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे भूत-प्रेत नहीं बल्कि पत्नी और सास थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना चंदौरा थाना क्षेत्र के जजावल गांव की है।
जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात जजावल गांव में अनंत सिंह अपने घर में मृत पाए गए। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। घटना के तुरंत बाद मृतक की पत्नी बसंती ने देवर को सूचना दी और कहा कि किसी भूत-प्रेत ने उसके पति की हत्या की है। इस दावे ने पूरे इलाके में खलबली और सनसनी फैला दी।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और हत्या की छानबीन शुरू की। जांच में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक शराब पीता और घर में विवाद करता था। नाराज होकर पत्नी बसंती और सास फूलमती ने मिलकर अनंत सिंह की कुल्हाड़ी से हत्या की और घटना को छुपाने के लिए भूत-प्रेत की अफवाह फैलाना शुरू कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


