शनि की साढ़ेसाती में न्याय के देवता शनि की आराधना करें। शनि मंत्र जपें, तेल दान करें, गरीबों की सेवा करें, और शनिदेव के मंदिर में दीप जलाएं।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव को न्याय और कर्मफल का देवता कहा जाता है। माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव पड़ता है, तो उसके जीवन में उतार-चढ़ाव और कठिनाइयाँ बढ़ जाती हैं। जानें इसके प्रभाव को कैसे कम करें-
शनिवार को पूजा करें : शनिवार के दिन श्रद्धा से शनिदेव की पूजा करें। इससे साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे असर कम होते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करता है, उसे शनि की साढ़े साती और शनि अन्य दोषों से राहत मिलती है।
शनि मंदिर में सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाएं। यह जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
“ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है।
हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पढ़ें। इससे शनिदेव की कृपा मिलती है और भय दूर होता है।
शनिवार सुबह स्नान के बाद काले तिल और बेलपत्र से शिवलिंग का अभिषेक करें। यह ग्रह दोषों और नकारात्मक प्रभाव को शांत करता है।
शनिवार शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और शनि चालीसा पढ़ें। जरूरतमंदों को काले तिल, कंबल या लोहे की वस्तुएं दान करें। मान्यता है कि इससे शनि प्रसन्न होते हैं।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


