खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार काे कुल 210 माओवादी कैडरों ने हथिशार साैंपकर शासन की पुनर्समावेशन की प्रक्रिया में शामिल हाेकर मुख्यधारा में लौट आए हैं। इनमें शीर्ष माओवादी कैडर CCM रूपेश उर्फ सतीश उर्फ विकल्प , DKSZC भास्कर उर्फ राजमन मांडवी, DKSZC रनीता, DKSZC राजू सलाम, DKSZC धन्नू वेत्ती उर्फ संतू, RCM रतन एलम सहित सेंट्रल कमेटी सदस्य (CCM) – 1 कैडर, दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) सदस्य – 4 कैडर, रीजनल कमेटी सदस्य (RCM) – 1 कैडर, डिविजनल कमेटी सदस्य (DVCM) – 22 कैडर, एरिया कमेटी सदस्य (ACM) – 61 कैडर, पार्टी सदस्य – 98 कैडर, पीएलजीए / आरपीसी / अन्य – 22 कैडर, कुल – 210 (111 महिला, 99 पुरुष) माओवादी कैडरों पर कुल 9 करोड़ 18 लाख रुपये का इनाम पहले से घोषित किया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यधारा में लौटे प्रमुख माओवादी कैडरों में – 1. रूपेश उर्फ सतीश उर्फ विकल्प (CCM) 2. भास्कर उर्फ राजमन मांडवी (DKSZC) 3. रनीता (DKSZC) 4. राजू सलाम (DKSZC) 5. धन्नू वेत्ती उर्फ संतू (DKSZC) 6. रतन एलम (RCM) 7. सगनु ओयम (DVC) 8. भास्कर (DVC) 9. प्रसाद टडम (DVC) 10. मंगतु गोटा (DVC) 11. नंदे (DVC) 12. रामजी गावड़े (DVC) 13. मीना कोरसा (DVC) 14. लखन कवासी (CYPC) 15. जैनु माडवी (CYPC) 16. दीपक मोहंदा (DVC) 17. बोधराम कोडियामी (DVC) 18. सोमडू कोडियामी (DVC) 19. रीना उसेंदी (DVC) 20. नीला सोढ़ी (DVC) 21. कांती पोडियम (DVC) 22. चंपा नरेटी (DVC) 23. हीरालाल कोमरा (DVC) 24. जुगनू कवाची (DVC) 25. नरसिंह नेरम (DVC) 26. मासो तामा (DVC) 27. निर्मला (DVC) शामिल थे । मुख्यधारा में लौटे माओवादी कैडराें ने कुल 153 हथियार समर्पित किए गए, जिनमें शामिल हैं — AK-47 : 19 राइफलें, SLR राइफलें : 17 राइफलें, INSAS राइफलें : 23 राइफलें, INSAS LMG : 1 गन, .303 राइफलें : 36 राइफलें, कार्बाइन : 4 राइफलें, BGL लॉन्चर : 11, 12 बोर / सिंगल शॉट गन : 41 गन, पिस्तौल : 1 नग शामिल था। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि जगदलपुर में शुक्रवार काे कुल 210 माओवादी कैडरों का पुनर्समावेशन का यह निर्णायक घटनाक्रम क्षेत्र में स्थायी शांति और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


